फोटो 21 एचएएमपी 38- सुमेरपुर में भाइयों को पीटते एके 47 गैंग के सदस्य। स्रोतः सोशल मीडिया
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कपड़े की दुकान से काम कर घर लौट रहे दो भाइयों को सोमवार देर रात एक गैंग के सदस्यों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
कस्बे के ऊंछा निवासी आकाश कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि कपड़े की दुकान में काम करते हैं। 19 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे भाई साहिल के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि पशु बाजार चौराहा के निकट हाईवे में एक गैंग के सदस्य पंकज विश्वकर्मा, हनी, आदर्श सिंह, सौरभ आदि ने रोक लिया। कपड़े की दुकान में काम न करने के लिए धमकाते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों भाइयों को पीट दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि सौरभ विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा व आदर्श सिंह को हिरासत में लिया है। पंकज विश्वकर्मा फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।