फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिना अभिलेखों के लकड़ी लदा ट्रक वन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 12- सुमेरपुर में लकड़ी के लदे ट्रक की जांच करते वन विभाग के अधिकारी। विभाग
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बीती रात मौदहा क्षेत्र से बिना वैध अभिलेखों के लकड़ी लादकर जा रहे ट्रक को वन विभाग की टीम ने पकड़कर मंडी परिसर के पास खड़ा कराया। मामले की जांच मौदहा वन क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन



मौदहा क्षेत्र से लकड़ी लादकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक को हाईवे पर देखकर प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ने वन क्षेत्राधिकारी सुमेरपुर को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पशु बाजार के समीप ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया।


टीम का पीछा करते देख चालक थाना सुमेरपुर के सामने हाईवे पर ट्रक खड़ा कर भाग गया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सुमेरपुर के वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें