फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी से मुस्लिम समाज में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के खिलाफ नाजिया इलाही की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से मुस्लिम समाज में आक्रोश है। शनिवार को कोतवाली में एसडीएम अभिमन्यु कुमार को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रीन टाइगर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन किया। संस्थापक अध्यक्ष मुशरिफ खान (पूर्व सैनिक) ने कहा कि 23 जून को मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर माफी निवासी नाजिया इलाही ने पैगंबर मोहम्मद के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक व भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की है। कहा कि इस प्रकरण में एक वर्ग विशेष की भावनाओं को इलेक्ट्रॉनिक मामलों से जानबूझ कर अपमानित किया जा रहा है। दो समुदायों के बीच घृणा व शत्रुता बढ़ाने का प्रयास है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें