फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के नाम पर युवती के जिस्म व जज्बातों से खेला

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। महोबा की एक युवती को राठ कोतवाली क्षेत्र के एक युवक में प्यार के जाल में फंसाकर छला। शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी अपने वादे से मुकर गया। उसके बाद मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गया। युवती के प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। अब युवती दर-दर भटक रही है। उसने पुलिस को अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महोबा जिले के चरखारी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि राठ कोतवाली के बसेला गांव के युवक से उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में वह भी युवक से प्रेम करने लगी। युवती का कहना है कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला तीन साल तक चलता रहा। जब उसने प्रेमी का शादी करने का दबाव बनाया, तो वह जल्द शादी करने की बात कहता रहा। इस दौरान कई बार प्रेमी ने उसका मानसिक शोषण भी किया। अब प्रेमी ने शादी करने से इनकार दिया। इधर, उसके परिजनों को उसके प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई। इससे नाराज परिजनों ने उसे नाता तोड़ लिया और घर से निकाल दिया। युवती के मुताबिक वह अपनी हालत से रूबरू कराने के लिए प्रेमी फोन मिला रही है, लेकिन उसका मोबाइल बंद जा रहा है। प्रेमी अपने घर में भी नहीं है। वह कहीं गायब हो गया है। घर से निकालने जाने के बाद दर-दर भटक रही युवती ने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मजदूरी न मिलने से भुखमरी की समस्या
राठ। मध्य प्रदेश प्रांत के छतरपुर जिले के नौगांव थानाक्षेत्र के लुगासी निवासी अमृत कुशवाहा ने बताया कि अकौना गांव में ठेकेदार के अधीन पाइप लाइन का बिछाने का काम किया। शनिवार को गर्भवती पत्नी राधा के इलाज के लिए ठेकेदार से मजदूरी मांगी। आरोप लगाया कि ठेकेदार मजदूरी देने की बजाय उससे ही पुराना बकाया मांगने लगा। अमृत के मुताबिक मजदूरी न मिलने से पत्नी के इलाज व परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। अमृत ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें