फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: चोरी के आरोप के बाद पिटाई से आहत युवक फांसी पर झूला, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sat, 25 Sep 2021 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर के राठ में चोरी का आराेप लगने के बाद पिटाई से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के राठ स्थित बिगवां गांव में युवक ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को युवक की जेब में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें चार लोगों पर चोरी के आरोप लगाने व मारपीट करने से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। युवक पांच दिनों से लापता था।
विज्ञापन


बिगवां निवासी शिवसिंह (22) पुत्र महीपत पाल का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। उन्होंने नाले के किनारे लगे जामुन के पेड़ पर बेल्ट के सहारे फांसी लगाई थी। वह अभी अविवाहित था। जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें चार लोगों पर चोरी का आरोप, मारपीट करने की बात लिखी है।

मृतक के पिता महीपत ने बताया तीन माह पहले गांव के संतोष ने शिवसिंह को राठ के दीवानपुरा निवासी करन के यहां काम पर लगाया था। करन ने उन्हें मटौंध में चालक का काम दिया था। 21 सितंबर को करन आदि ने शिवसिंह को कस्बा लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। चोरी का आरोप लगा उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


महीपत ने बताया आरोपियों ने पुत्र को छोड़ने के एवज में एक सप्ताह में पचास हजार रुपये मांगे थे। शिव सिंह पर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए लानत दी थी। जिसके बाद से वह घर नहीं पहुंचे थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उनका शव फांसी पर झूलता मिला।

सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार संतोष, करन, राजवीर, इस्लाम व संजय को ठहराया है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा उक्त लोगों के खिलाफ मारपीट व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा लिखा जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें