फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
राठ सीएचसी में घटना की जानकारी देते मृतक किसान के परिजन - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। फसल की रखवाली कर रहे किसान को खेत पर सांप ने डस लिया। वह रात भर बेसुध हालत में खेत पर पड़े रहे। सुबह जानकारी होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मझगवां थाने के झिन्नावीरा गांव निवासी मुरलीधर अनुरागी ने बताया कि छोटे भाई चरन सिंह (40) खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने मूंगफली, उड़द और मूंग की फसल बोई थी। गुरुवार रात चरन सिंह खेत की रखवाली करने गए थे।
शुक्रवार सुबह खेत पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन सांप के डसने की बात कह रहे हैं। परिवार में पत्नी कमलेश, पुत्रियां अंजू, ज्योति और प्रवेश हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें