फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्टफोन पाकर खिले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे

विज्ञापन
कुछेछा स्थित राजकीय महाविद्यालय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्मार्ट फोन वितरित करते वि? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक युवराज सिंह एवं जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने स्मार्टफोन वितरित किए।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहाकि संकट के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार को पूर्ण सहयोग दिया है। कहा कि स्मार्टफोन/ तकनीक के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेंगी। डीएम ने कहा कि स्मार्टफोन प्रयोग के लिए ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। ताकि इसका बेहतर ढंग से उपयोग हो सकें। कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र की 677 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए। शनिवार को राठ विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत 688 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में स्मार्टफोन का वितरण किए जाएंगे। सीडीओ केके वैश्य, डीडीओ विकास मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी अभय कुमार सागर मौजूद रहे।

कुछेछा स्थित राजकीय महाविद्यालय सभागार आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें