राठ। किसानों के निजी नलकूपों के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। वहीं किसानों के बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रहीं हैं। जिससे आक्रोशित भाकियू ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव चंद्रा को सौंपा। भाकियू के बुंदेलखंड महासचिव रामपाल सिंह चिकासी ने कहा समस्या के समाधान के लिए फरवरी 2020 में दस दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था।
मगर विभागीय लापरवाही के चलते आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। तहसील अध्यक्ष बाबू रामप्रकाश ने कहा जर्जर विद्युत लाइनें नलकूप चलते ही टूट जातीं हैं। जिससे जनहानि की संभावना बनी रहती है। ज्ञापन में चेतावनी दी कि समस्याओं का निस्तारण न होने पर भाकियू धरना-प्रदर्शन को बाध्य होगा। इस मौके पर रामसनेही राजपूत एडवोकेट, कमलापत चिल्ली, जगदीश सिंह जराखर, बिहारीलाल आदि रहे। (संवाद)