राठ। नगर के एक विवाह घर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन हुआ। जिसमें कानपुर, उन्नाव क्षेत्र से विधानपरिषद सदस्य अरुण पाठक मुख्य वक्ता रहे। एमएलसी ने कहा जिनके द्वारा समाज को एक नई दिशा प्राप्त हो जो नवीनता की खोज में प्रयत्नशील रहते हों। उन्हें सिर्फ प्रबुद्ध नहीं वैज्ञानिक प्रबुद्ध कहा जाना चाहिए। पूर्व सांसद व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजनारायण बुधौलिया ने कहा केंद्र सरकार ने मजबूत इच्छाशक्ति के साथ फैसले लिए हैं।
जिनका दूरगामी परिणाम मिलेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने की। समारोह में विधायक मनीषा अनुरागी, जिला प्रभारी प्रबुद्ध सम्मेलन सुरेंद्र तिवारी, विधानसभा प्रभारी कमलेश सक्सेना एवं प्रबुद्ध सम्मेलन के राठ विधानसभा संयोजक राकेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन महेंद्र शुक्ला ने किया। पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार बंटी, सरीला चेयरमैन कुंवर सैफाली सिंह, केजी अग्रवाल, सुनील नगायच, किशन व्यास, डॉ. उमाकांत सिंह, डॉ. आराधना सिंह, ममता रवि गुप्ता, रविंद्र शर्मा, डॉ. हरिओम नगायच, चंद्रशेखर मिश्रा आदि रहे। (संवाद)