फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवेली प्लांट से आ रहे इलेक्ट्रीशियन को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर सागर हाईवे पर यमुना पुल के ऊपर शहर निवासी नवेली पावर प्लांट के हेलमेट लगाए बाइक सवार बिजली मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस अपनी गाड़ी से युवक को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के बदनपुर मोहल्ला निवासी अविवाहित फहीम (25) यमुना पुल उस पार नवेली पावर प्लांट में बिजली मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह बा इक से घर लौट रहा था। तभी यमुना पुल पर अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल भरत कुमार पहुंचे और नाजुक हालत में फहीम को लेकर जिला अस्पताल आए। चिकित्सकों ने जैसे ही उसका उपचार शुरू किया तभी उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मो .शहीद ने बताया कि उनके पांच बच्चों में फहीम दूसरे नंबर का था। यह नवेली प्लांट में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उधर डाक्टरों द्वारा मौत की सूचना देने के बाद शव को बाहर रखवा दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर फिर इमरजेंसी पहुंच गए और इलाज कर जान बचाने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें