फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव खर्च में भाजपा सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर व राठ में तीसरे चरण में मतदान कराया गया। चुनाव प्रचार में भाजपा ने जमकर खर्च किया तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी खर्च करने में कंजूस नजर आए।
विज्ञापन

जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर कुल 17 प्रत्याशी थे। जिसमें सदर से भाजपा प्रत्याशी मनोज प्रजापति ने प्रचार के दौरान करीब साढ़े 17 लाख रुपये खर्च किए हैं। सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति ने दस लाख जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल ने करीब सवा पांच लाख रुपये खर्च किए, तो वहीं बसपा प्रत्याशी रामफूल निषाद ने चार लाख रुपये खर्च किए हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी एड. विजय द्विवेदी ने तीन लाख रुपये खर्च किए हैं।
राठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनीषा अनुरागी ने 16 लाख तो कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश कुमार वर्मा ने सवा सात लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी प्रसन्न भूषण ने छह लाख रुपये तो सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा ने सवा तीन लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी प्रीती कनौजिया ने सवा लाख जबकि सबसे कम निर्दलीय प्रत्याशी मातादीन ने 12 हजार रुपये खर्च कर विधान सभा चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन

दोनों विधानसभाओं में सबसे अधिक भाजपा प्रत्याशी खर्च करने में आगे रहे हैं। वहीं सदर सीट पर दूसरे नंबर में सपा प्रत्याशी तो राठ में कांग्रेस प्रत्याशी रहे आगे। जबकि सबसे कम राठ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मातादीन ने खर्च किया है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार सचान, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें