फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रहलाद सिंह पटेल बोले-माता ज्वालाजी के दर्शन और धूमल से मिलकर हुआ अभिभूत

Sat, 05 Mar 2022 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि वह हिमाचल दौरे पर निकलने से पहले से घर से ही सोच कर चले थे कि प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद लेना है, यह मौका मेरे जैसे कार्यकर्ता के जीवन में महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में माता ज्वालाजी के दर्शन और धूमल के दर्शन कर अभिभूत हूं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर पहुंचे राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति, खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अपनी पत्नी और बेटी के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे जिला हमीरपुर के गांव समीरपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आवास पहुंचे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले पटेल और उनकी धर्मपत्नी ने पूर्व सीएम धूमल के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। हालांकि इस दौरान धूमल ने उन्हें पैर न पकड़ने देने और गले लगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पटेल पांव छूने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


पटेल ने कहा कि जब वह पहली बार सांसद बने तभी से धूमल का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। पटेल ने कहा कि वह हिमाचल दौरे पर निकलने से पहले से घर से ही सोच कर चले थे कि प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद लेना है, यह मौका मेरे जैसे कार्यकर्ता के जीवन में महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में माता ज्वालाजी के दर्शन और धूमल के दर्शन कर अभिभूत हूं। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की तारीफ करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल के हर घर को जल देने वाले हमारे बीच खड़े हैं। हिमाचल को जलशक्ति मिशन के तहत वर्ष 2024 तक लक्ष्य पूरा करना था, लेकिन यहां पता चला कि दो साल पहले ही 93 फीसदी परिवारों को पाइपलाईन के माध्यम से पानी पहुंचा दिया गया है। प्रदेश बधाई का पात्र है।  
 
ऊना के मेगा फूड पार्क की कमियां करेंगे दूर : प्रहलाद
प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि ऊना में मेगा फूड पार्क ऑपरेशनल है, लेकिन पार्क को पूरा करने में शायद कुछ कमियां शेष हैं। निरीक्षण करेंगे और शीघ्र इन कमियों को दूर कर पार्क का कार्य फाइनल करेंगे। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने अपने बजट के दौरान यूनिटरी स्कीम को मंजूरी दी है। पहली बार केंद्र सरकार ने एफपीआई का 137 फीसदी बजट बढ़ाया है। हमीरपुर के नादौन स्पाइस पार्क के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें