हमीरपुर। होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बैठक की।
बीएड प्रवेश परीक्षा 6 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय कुछेछा, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होगी। जिसमें कुल 1500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 7 व 8 अगस्त को जीआईसी, जीजीआईसी व इस्लामियां कॉलेज में कुल 4 पालियों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा होगी। जिसमें कुल 3364 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
डीएम ने कहा परीक्षा के आयोजक गाइडलाइन का पालन कर कराएं। सीसीटीवी चेक कराकर क्रियाशील करें। वीडियोग्राफी भी कराई जाए। कहा केंद्रों पर जांच के लिए अलग से टीम रहेगी। बिना मास्क परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करें। थर्मल स्कैनर व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रखी जाए। जांच टीम पीपीई किट पहनें रहें। पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। कक्ष निरीक्षक मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एएसपी अनूप कुमार सिंह, एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार शाक्य, डीआईओएसक श्याम सरोज वर्मा, उप कृषि निदेशक डा. सरस कुमार तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर आदि मौजूद रहे।