भरुआसुमेरपुर। पावर कारपोरेशन ने कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र में छापा मारकर दस विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पाया। इस पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया बकाया होने के कारण कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों के दस बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए थे।
दो अगस्त को चलाए गए चेकिंग अभियान में कस्बा निवासी हेमलता सोनी, रामदेवी पाल, विजयपाल, इंगोहटा निवासी अशोक, शाहिद अली, दिनेश कुमार सोनकर, अशोक कुमार व टेढ़ा निवासी अली हुसैन, राजेंद्र सिंह, स्वामी सत्यप्रकाश महाराज को दोबारा कनेक्शन जोड़कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत चोरी का मुकदमा विद्युत थाने में दर्ज कराया गया है। (संवाद)