हमीरपुर। माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड की पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (पीजीटी) की परीक्षा दो पालियों में पहले दिन हुई। जिसमें कुल पंजीकृत 903 परीक्षार्थियों में 175 अनुपस्थित रहे। वर्तमान समय में माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड की पीजीटी की परीक्षा कराने के लिए नगर में दो केंद्र जीआईसी व जीजीआईसी बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया पहले दिन की परीक्षा में सुबह की पाली में पंजीकृत 521 परीक्षार्थियों में 107 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 382 में 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों में कोविड 19 नियमों का पालन कराया जा रहा है। (संवाद)