महिला महाविद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को यातायात के नियमों पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। निबंध में खुशबू और चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा अव्वल रही।
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू द्वितीय स्थान पूर्णिमा व तृतीय स्थान शिफत परवीन ने पाया। प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी को सड़क पार करते समय जल्दबाजी बिलकुल नहीं करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की सह नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सबा कौसर, धीरेंद्र चौहान, मृदुलता सोनकर, डॉ. राजेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में सुषमा कुशवाहा व ज्ञानवती उपस्थित रहीं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, दीपाली निषाद द्वितीय व स्नेहा निषाद तृतीय स्थान पर रहीं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सरस्वती देवी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को यातायात के नियम व ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेरणा सिंह ,आरती सक्सेना, नेहा गुप्ता ,अंजना खरे,शिवांगी स्वर्णकार अमित दक्ष ,प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।