फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को चित्र बनाने की प्रेरणा दे रहीं रंजना

विज्ञापन
राठ में स्वर कोकिला लता मंगेश्कर का चित्र बनातीं रंजना श्रीवास्तव - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। प्राचीन वस्तुएं व चित्र देख कर फरसौलियाना निवासी रंजना श्रीवास्तव को पेंटिंग बनाने की प्रेरणा मिली। बचपन में पेंसिल से कागज पर आकृति उकेरते हुए वह चित्रकार बन गईं। अब वह बच्चों को चित्रकारी की प्रेरणा दे रहीं हैं।
विज्ञापन

रंजना पीजीटी की पढ़ाई करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल में कला की शिक्षिका हैं। उनके पति विजय श्रीवास्तव कस्बे में फोटो स्टूडियो चलाते हैं। रंजना बतातीं हैं कि चित्रकारी का शौक बचपन से ही था। वह पेंसिल, स्केच से चित्र बनातीं रहीं। शादी के बाद पति ने उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।
अभी तक वह सैकड़ों पेंटिग बना चुकीं हैं। इनमें अब्दुल कलाम, मदर टेरेसा, स्वामी विवेकानंद, सरदार बल्लभभाई पटेल, रविंद्रनाथ टैगोर, लता मंगेशकर के पोर्टेट प्रमुख हैं। कंपोजिशन, लैंड स्केप, नेचर आर्ट, वाल पेंटिंग व क्राफ्ट वर्क में महारथ हासिल है। पेंटिंग बनाने में ऑयल कलर, वाटर कलर, एक्लिक कलर, पोस्टर कलर का प्रयोग करतीं हैं। झांसी व उज्जैन में आयोजित आर्ट गैलरियों में उनके चित्र लगाए जाते हैं। रंजना कहतीं हैं कि एक शिक्षक के तौर पर वह अपनी प्रतिभा बच्चों में जगाना चाहतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें