मौदहा। मदरसा बोर्ड परिषद की कामिल व फाजिल की दो दिवसीय बोर्ड परीक्षा शनिवार को कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में शुरू हुईं। प्रधानाचार्य रहमानियां अनवारूल उलूम मौलाना अताउर्रहमान को केंद्र प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन चार छात्र गैरहाजिर रहे।
परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 8 से 11 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर बाद 2 से शाम 5 बजे तक चली। सोमवार को भी परीक्षा होगी। परीक्षा में रहमानियां अनवारूल उलूम के 17 कामिल व फाजिल कक्षाओं के परीक्षार्थी के अलावा कस्बे के ही यादगार मोहम्मदी हुसैनी के 33 परीक्षार्थी के शामिल हैं।
पहले दिन चार छात्र परीक्षा से गैरहाजिर रहे। केंद्र प्रभारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र के दो कमरों में संचालित कराई जा रहा है। छह कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं, जो सभी मदरसों के ही अध्यापक हैं।