राठ। चिकासी थाना क्षेत्र के अतरा गांव में ट्रैक्टर से गिरकर बालक की मौत हो गई। अतरा गांव निवासी सचिन कुमार ने बताया कि झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के टाई गांव निवासी उनकी चचेरी बहन अपने पुत्र आर्यांश (8) के साथ मायके आईं थीं।
आर्यांश के नाना प्यारेलाल शनिवार देर शाम खेतों से ट्रैक्टर ट्राली में मूंगफली की फसल लेकर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर बालक आर्यांश भी सवार था। रास्ते में अचानक शरीर का संतुलन बिगड़ने पर आर्यांश ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।