फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल पर मिली पॉलिथीन, डीएम नाराज

विज्ञापन
स्वासा बुजुर्ग गांव में गोशाला में गाय को गुड़ खिलाते जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण त्रिपाठी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शनिवार को डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी व एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने स्वासा बुजुर्ग व छानी गांव में अस्थायी गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गायों को गुड़ व बिस्कुट खिलाए। वहीं डीएम ने कहा पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पॉलीथिन सहित अन्य ऐसी कोई वस्तु जो हो नहीं मिलनी चाहिए। छानी गोआश्रय स्थल में काफी मात्रा में पॉलीथिन मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वंशराज से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गोशालाओं में तत्काल साफ सफाई कराकर पॉलीथिन नष्ट की जाए व उसके फोटोग्राफ भेजे जाएं। कहा कि पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गोशालाओं का नियमित रूप से भ्रमण कर व्यवस्थाएं करें। गोशालाओं में तारबाड़ी, बाउंड्रीवाल एवं चौकीदार अनिवार्य रूप से होने चाहिए। आश्रय स्थलों में चारा, पानी, भूसा, टीनशेड व ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखे जाएं। कहा किसी भी गोवंश की भूख व बीमारी से मौत नहीं होनी चाहिए। नियमित रूप से पशु चिकित्सक आश्रय स्थलों की देखरेख करें।
शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कार्य पूर्ण किया जाए। इसके पश्चात डीएम व एसपी कुरारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शीतलपुर गांव में पारंपरिक दीवारी नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस मौके पर उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सोम प्रकाश तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें