फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्टाफ ने दो गर्भवती महिलाओं का एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
एंबुलेंस में जच्चा बच्चा के साथ 102 एंबुलेंस के ईएमटी नीलेंद्र कुमार। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। अलग अलग दो स्थानों पर एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी राजकुमारी (25) को सोमवार की सुबह करीब 9:43 बजे प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी पंधरी गांव में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। तब ईएमटी कुलदीप और पायलट संतोष ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ी कर रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
इसी तरह कुरारा क्षेत्र के भौली डांडा निवासी संगीता (28) गर्भवती थीं। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे प्रसव पीड़ा तेज होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। अस्पताल ले जाते समय गांव से निकलते प्रसव पीड़ा बढ़ गई। तब एंबुलेंस के ईएमटी नीलेंद्र और पायलट अभिषेक ने रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव करा पुत्री को जन्म दिलाया। एंबुलेंस के जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्टाफ को तैनात हैं। जो इमरजेंसी के दौरान उपचार देने में सक्षम है। एंबुलेंसों में सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। ताकि मरीजों को समय पर सुरक्षित ढंग से हायर सेंटर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें