कुरारा। झलोखर गांव में शुक्रवार को जहर खाने वाला युवक ठीक होकर घर पहुंचा तो रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह उसकी बीमारी बताई जा रही। उसका दो साल से पैर खराब था, जिससे परेशान रहता था। झलोखर गांव निवासी कमलेश कुमार अनुरागी (18) ने शुक्रवार को जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बे की सीएचसी ले गए।
जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी समाजसेवी सत्येंद्र अग्रवाल ने बताया शाम को जिला अस्पताल से ठीक होकर कमलेश घर आ गया था। बताया उनका पैर करीब 2 वर्षों से खराब हो जाने से वह काफी परेशान था। शुक्रवार रात घर के सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। रात में उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (संवाद)