फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव में दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने हवाई फायरिंग की। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग खड़े हुए। क्षेत्र में किशोर व युवा वर्ग में अराजकता का माहौल बढ़ता जा रहा है। बाइकर्स शराब के नशे में उत्पात मचाते हैं। नौहाई में शुक्रवार रात ऐसा ही मामला देखने को मिला। गांव के ही तीन युवकों ने रात करीब नौ बजे शराब पीने के बाद बुलेट से गांव की गलियों में फर्राटा भरते हुए गालीगलौज की। करीब आधा घंटे तक उत्पात मचाने के बाद उक्त युवक गांव के तालाब किनारे पहुंचे।
विज्ञापन

जहां ग्रामीणों पर रौब बनाने के लिए तमंचे से फायरिंग की। फायरिंग होने से लोगों में हड़कंप मच गया। उत्पात होते देख गांव के अनिरुद्ध कुमार ने यूपी 112 टीम को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख उत्पाती युवक वाहन छोड़ कर भाग निकले। पुलिस बाइक को कोतवाली ले गई है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा लावारिस बाइक मिली है। किसी ने फायरिंग की सूचना नहीं दी है। मौके पर पुलिस फोर्स भेजकर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें