फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नदी में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र में चंडौत गांव के देवराई डेरा निवासी 30 वर्षीय युवक की बेतवा नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के चंडौत गांव के देवराई डेरा निवासी बद्री प्रसाद निषाद का बड़ा बेटा बृजानंद (30) सोमवार को बेतवा नदी में नहाने गया था और गहराई में चले जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद जब उसका छोटा भाई वीर सिंह भी नहाने नदी पहुंचा तो देखा बृजानंद के कपड़े नदी किनारे रखे हैं च चप्पलें नदी किनारे पानी में उतरा रही हैं। इस पर बड़े भाई के नदी में डूबने की आशंका में वह भी नदी में उनकी तलाश में कूद गया। काफी देर तक उनकी पानी में खोजबीन करने के बाद गहराई में उनका भाई मिला।
जिसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वीर सिंह ने बताया उनके भाई के दो बेटे व एक बेटी है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। चौकी प्रभारी चंडौत प्रभुराज सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें