फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दाल मील व्यापारी की मौत

विज्ञापन
मृतक चेतराम गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बे में शुक्रवार को राठ हमीरपुर मार्ग पर पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यापारी को ट्रक ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके पिता चेतराम गुप्ता उर्फ नन्ना जी (85) शुक्रवार को करीब 11 बजे दाल मिल से निकल कर पैदल निकट स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान हमीरपुर की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया कि ट्रक में फंस जाने से वह करीब 20 मीटर घसीटते चले गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने चिल्लाकर ट्रक चालक को आवाज लगाई। तब कहीं
जाकर चालक ने ट्रक रोका। मौके पर मौजूद कस्बा निवासी डॉ. मनोज त्रिपाठी ने गंभीर रूप से घायल वृद्ध को तौलिया से लपेटा। आनन-फानन में राहगीर और परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बड़े बेटे ने बताया कि वह पिता के साथ मिल का संचालन करते थे। छोटे भाई पढ़ाई करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल में घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर मिल चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से मृतक के घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें