फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नगदी पार की

विज्ञापन
पचखुरा गांव में चोरो द्वारा फैलाया गया सामान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला। जरिया थानाक्षेत्र के पचखुरा गांव में चोरों ने मकान में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी है। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। पचखुरा गांव निवासी नीरज उर्फ लल्ला प्रजापति ने बताया गुरुवार की रात खाना खाने के बाद वह परिवार सहित सो गए थे।
विज्ञापन

रात में लगभग डेढ़ बजे पत्नी जागी तो देखा कि तीन लोग घर में घुसे थे। शोर मचाने पर भाग गए। कमरे का ताला टूटा पड़ा था। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। बक्से में रखी सोने की झुमकी, मंगल सूत्र तथा चांदी की पायल, बिछिया और 30 हजार रुपये चोर ले गए हैं।
विज्ञापन

उसने इसकी सूचना पुलिस चौकी सरीला व जरिया थाना पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा का कहना है की सूचना मिल गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें