फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर के बाहर की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। अरतरा गांव में गुरुवार रात दबंगों ने असलहों से लैस होकर अनुसूचित जाति की पूर्व महिला प्रधान के घर धावा बोल गाली गलौज करने के साथ फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आरोपी पूर्व प्रधान के दरवाजे पर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी दे चले गए। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अरतरा निवासी सुरेश श्रीवास की पत्नी श्रद्धा गांव की प्रधान रह चुकी हैं। सुरेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की आधी रात चार लोग अवैध असलहों से लैस होकर दरवाजे आ धमके। दरवाजे पर लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर जति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने लगे। साथ ही बाहर निकलने को ललकारने लगे। डर के मारे वह लोग घर से नहीं निकले तो अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी और घर के बाहर खड़ी अल्टो कार क्षतिग्रस्त कर दिया।
गांव में आधी रात हुई फायरिंग से घरों में सो रहे ग्रामीणों में किसी अनहोनी को लेकर दहशत फैल गई। कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से तीन 315 बोर के खोखे बरामद किए हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें