फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर सजा बाजार

विज्ञापन
शहर के रमेड़ी मोहल्ले में दुकान पर श्रीराधे कृष्ण की प्रतिमा देखते भक्त। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर/मौदहा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सोमवार को है। जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर बाजारों में विभिन्न प्रकार की सजावटी सामान से दुकानें सज गई हैं। खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही हैं।
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर घरों की सफाई व अन्य तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। झांकियां सजाने के लिए लोग खरीदारी में जुटे हैं। झांकी सजाने के लिए रंग बिरंगी झालरें, श्रीकृष्ण के झूले, वस्त्र सहित अन्य विभिन्न प्रकार के सजावजी सामान उपलब्ध है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की विभिन्न मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानदार शिवा द्विवेदी ने बताया जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ी है।
मौदहा संवाद के अनुसार बाजार की रौनक बढ़ गई है। झांकी सजाने के लिए सजावटी सामान के स्टाल सज चुके हैं। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर नागनाथ सहित अन्य लीलाओं के पोस्टर, मूर्तियां आदि उपलब्ध हैं। कोरोना के कारण इस बार भी मंदिरों व घरों में ही भगवान की झांकी बनाकर लोग जन्मोत्सव मनाएंगे।

मौदहा कस्बे में सजी दुकानों।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें