फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग किया और ठहाके लगाए

विज्ञापन
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंच पर योगाभ्यास कराती छात्राएं। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में लोगों ने योग किया। योग के दौरान कई स्थानों पर ठहाके लगाए गए। योग कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि और अफसर शामिल रहे। कहा गया कि निरोगी रहने के लिए हर रोज योग करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय स्टेडियम परिसर में सदर विधायक मनोज प्रजापति, नोडल अधिकारी व औद्योगिक विकास आयुक्त मनीष चौहान, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने दीप जलाकर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग कार्यक्रम में 1100 से अधिक लोगों ने अच्छी सेहत के लिए ठहाकों के साथ योग किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। सभी तहसीलों, नगर पालिका, नगर पंचायत, ब्लाकों में भी योग कराया गया। सरस्वती विद्या मंदिर के माधव भवन सभागार में जिला संघ चालक शारदादीन यादव ने योग के फायदे बताए। मां गौरा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। कारागार में योग प्रशिक्षक राम प्रकाश सविता ने पुरुष बंदियों और नीलम सचान ने महिला बंदियों को योग कराया।
पौथिया संवाद के अनुसार राधा स्वामी सत्संग आश्रम में योगाभ्यास में प्रधान वंदना सचान ने भाग लिया। मुस्करा में नवीन गल्ला मंडी परिषद के किसान भवन में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने योग कराया। जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत उर्फ दद्दू, ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीर नारायण सिंह मौजूद रहे। गहरौली संवाद के स्व.पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक बृजेंद्र कुमार गुरुदेव के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। मौदहा में सरकारी विभागों, स्कूल व कालेजों में योग कराया गया। मदरसा रहमानियां दारुलउलूम में मौलाना अताउर्हमान, सरस्वती शिशु मंदिर, मदरसा इस्लामिया पारा में योग कराया। सुमेरपुर संवाद के अनुसार गायत्री कुंज व नगर पंचायत में योगाभ्यास कराया गया। टेढ़ा में पूर्व विधायक युवराज सिंह की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगासन किया।

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास करते लोग।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें