फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर और गर्ग ने ऐतिहासिक किले के प्रांगण में किया योग

विज्ञापन
सुजानपुर किले में योग करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाभर में योगाभ्यास किया गया। सुजानपुर टीहरा के ऐतिहासिक कटोच वंश के महल में आयोजित योगाभ्यास सत्र में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को योग दिवस मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। नेहरू युवा केंद्र की ओर से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, पत्र सूचना कार्यालय, जिला प्रशासन, अन्य विभागों, शूलिनी विश्वविद्यालय, आर्ट ऑफ लीविंग और अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस योगाभ्यास सत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे स्वस्थ जीवन के साथ-साथ स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के लिए योग अति आवश्यक है। योग के साथ-साथ भारत शतरंज का भी जन्मदाता रहा है तथा इस वर्ष चेस ओलंपियाड की मेजबानी भी भारत ही कर रहा है। 28 जुलाई से आरंभ होने वाली चेस ओलंपियाड में लगभग 188 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। अनुराग ने बताया कि पहली बार चेस ओलंपियाड टॉर्च रिले की शुरुआत की गई है और भविष्य में भी हर चेस ओलंपियाड के लिए इस टॉर्च रिले की शुरुआत भारत से ही की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
इसके बाद आर्ट ऑफ लीविंग एवं आयुष विभाग के विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया। इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने निवास स्थान समीरपुर में योगाभ्यास किया। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मैहरे में बीएड कॉलेज में योगाभ्यास किया। वहीं, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर हमीरपुर में योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा, ताल, ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर, शिव पब्लिक स्कूल मोहालवीं, हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तकनीकी विवि दड़ूही, डीएवी स्कूल भड़ोली, दिव्य आदर्श पब्लिक स्कूल भोटा, हिम अकादमी स्कूल विकासनगर, गौतम कॉलेज हमीरपुर, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, ग्राम पंचायत बढेड़ा, ग्राम पंचायत बणी की पंचवटी, औषध उद्यान नेरी, पखरोल व आर्य समाज मंदिर नादौन, न्यायिक परिसर हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह, एनआईटी हमीरपुर, त्रिशा, भारतीय राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण, जेपी पब्लिक स्कूल समीरपुर, राजकीय आदर्श विद्यालय बिझड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं, लंबलू, धनेटा, सीएमओ कार्यालय हमीरपुर, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध, बड़सर महाविद्यालय, पहचान संस्था हमीरपुर, चबूतरा स्कूल, ग्राम पंचायत लंबलू के आयुष अस्पताल में, राजकीय उच्च पाठशाला कनेरड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा, बड़ा, आर्य समाज मंदिर नादौन, बाल स्कूल नादौन, मोनाल पब्लिक स्कूल नादौन, डीएवी भड़ोली, मुख्य डाकघर हमीरपुर, कैलाश एजूकेशन ट्रस्ट बणी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा व मैड़ में योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

पाठशाला चौरी में सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता करवाई
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में योग दिवस के उपलक्ष्य पर सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में कंगना प्रथम स्थान पर रही, जिसने एक मिनट में 9 सूर्य नमस्कार किए। वहीं, जूनियर टीम में जिगर और अतुल प्रथम स्थान पर रहे। इन्होंने एक मिनट में 10 सूर्य नमस्कार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें