फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य राई के साथ मेले का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। उमरी में चल रहे पांच दिवसीय मेले का गुरुवार को बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकनृत्य राई के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राठ विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

भरत अनुरागी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। आने वाली पीढ़ी को इस विरासत को सहेज कर रखना होगा। कार्यक्रम में जाने माने कलाकारों ने एक से एक बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छोटे ठाकुर व रानी कुशवाहा ललितपुर एवं सागर मप्र से आई लोक नृत्य कलाकारों की टीम के कलाकारों ने गणेश वंदना, श्रीराम जन्म के बधाई गीत, लोक संस्कृति पर राई गीतों पर देर रात तक अपने नृत्य से मन मोह लिया। ग्राम प्रधान कपिल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अजयपाल राजपूत, प्रमोद अग्रवाल, बृजभूषण दाऊ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें