क्रिसमस डे के अवसर पर मंगलवार को बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान सांता क्लॉज ने बच्चों को खूब टाफियां बांटी।
कसबे के महोबा रोड स्थित चर्च
परिसर में एन्ना हेंसन मिशन स्कूल के बच्चों कंचन, सैंकी और अंजली ने
स्वागत गीत से शुरूआत की। लव, शालिय, नैतिक और स्तुति ने आई एम हैप्पी टुडे
गीत प्रस्तुत किया।
पूजा, स्नेहा आदि ने इस धरती पर यीशू मसीहा आ गया गीत
पर रोचक प्रस्तुति दी। रोशनी ने राधा तेरी चुनरी पर जोरदार डांस किया।
माही, मिसरन, पूजा ने स्तुति आराधना तो रवि द्विवेदी ने चुटकुले सुनाए।
आशा, आरती, रिया ने नाटक दहेज का जूता प्रस्तुत किया। गौरव ने हम काले हैं
तो क्या हुआ दिलवाले पर डांस किया। ममता, रीता, रजनी, पूजा ने नाटक
अंधविश्वास पर प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सांताक्लाज
बच्चों को टाफियां बांटते रहे। मुख्य अतिथि नगर प्रभारी एनपीआरसी नवीन
बुधौलिया ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई।
इस दौरान धर्मेंद्र
कोष्टा, रिजवान, प्रवीण, डेनियम जैकब, मिशन की प्रबंधिका एपी इंटर, ईपी
सिंह, सेमुअल इंदर, जुलेखा, सुलभा, ज्योति, सपना, नीतू, ज्योति साहू,
चंद्रशेखर आदि रहे। संचालन शक्ति त्रिपाठी ने किया।