फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी

Fri, 15 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थाना पुलिस ने बरहरा गांव से लगे बेतवा नदी के बीहड़ में देशी तमंचे व बंदूक बनाने का कारखाना पकड़ा है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर अधबने हथियार व उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में चोरी छिपे हथियार बनाने का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। लोग आसानी से औने पौने दामों में देशी बंदूकों व तमंचों खरीद फरोख्त कर लेते हैं।

जलालपुर थाना पुलिस ने क्षेत्राधिकारी राजेश पांडेय के निर्देशन में बरहरा गांव से सटे बेतवा नदी के बीहड़ में देशी हथियार बनाने का कारखाना पकड़ा। थानाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने बताया कि बेतवा नदी की तलहटी में दो कगारों के बीच कारखाना चल रहा था।

मौके से 10 अधबनी बंदूकें, एक देशी तमंचा, 6 अधबने तमंचे तथा एक दर्जन से अधिक नाल, कमानी सहित अन्य पार्ट व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। कारखाने से हरी सिंह एवं जानकी प्रसाद निवासी बरहरा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह दोनों लंबे समय से देशी हथियार बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन


बीहड़ में ऐसी जगह ठिकाना बनाए थे जहां किसी को भनक तक नहीं थी। सीओ राजेश पांडेय ने बताया कि अवैध शराब व अवैध हथियार बनाने के विरुद्ध गुरुवार से विशेष अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें