कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक चचेरे बाबा ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे खेत में छोड़कर भाग गया। पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही चार वर्षीय मासूम बालिका को उसका चचेरा बाबा गोद में उठाकर गांव के बाहर खेतों में ले गया। जहां उसने गेहूं के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बालिका को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गया। हालत खराब होने पर बालिका सुबह तक वहीं बेहोश पड़ी रही।
सुबह शौच के लिए गए एक ग्रामीण ने मासूम को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह पहले अस्पताल पहुंचे फिर घटनास्थल का जायजा लेने गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों ने जब बालिका के मुंह में पानी की छींटें डालीं तो बच्ची ने होश में आने पर चचेरे बाबा का नाम लिया। इसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि पुलिस आरोपी को शीघ्र पकड़ लेगी। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।