फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम सिंह अध्यक्ष, रामबाबू महामंत्री बने

Fri, 28 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हो गया। संघ के चुनाव में 586 में 526 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी मोहनस्वरूप पाठक ने रात 9 बजे परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें राम सिंह राजपूत ने 299 मत  पाकर विजय हासिल की। जबकि गणेश प्रसाद पांडेय को 130 मतों पर संतोष करना पड़ा।

वहीं तीसरे प्रत्याशी लखनलाल को सिर्फ 87 वोट ही मिले। महामंत्री पद पर रामबाबू अवस्थी 52 मतों से जीते। उन्हें कुल 264 मत मिले। वहीं कृष्णचंद्र सिंह को 212 व बृजनारायण द्विवेदी को 36 मतों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 59 मतों के अंतर से ज्ञान प्रकाश ने धर्मराज सिंह को हराया। उन्हें 281 मत मिले, वहीं धर्मराज को 222 वोट मिले।

संयुक्त सचिव में  चार प्रत्याशियों में तीन को चुना जाना था, इनमें अजय शंकर तिवारी को 337, सुघराज कुटार को 320, बाबूराम निषाद को 226 मत मिले उन्हें विजयी घोषित किया गया।

वहीं चंद्रप्रकाश गोस्वामी को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन निर्भय सिंह ने प्रत्याशियों के विजयी होने की घोषणा की। सहायक चुनाव अधिकारी लालबहादुर सिंह गौतम, रामऔतार निषाद व अब्दुल मुवीन मतगणना कार्य किया
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें