फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी’

Fri, 21 Aug 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी ती जयंती जिले में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसियों ने विवेकानंद बालिका इंटर कालेज में गोष्ठी कर जयंती को धूमधाम के साथ मनाया।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु सैनी व प्रांतीय सचिव देवेंद्रमोहन चौबे ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। कंप्यूटर मोबाइल आज हर घर में विद्यमान है यह राजीव की देन है।

गोष्ठी के समापन पर विवेकानंद विद्यापीठ के नवनिर्मित भवन नई बस्ती के क्रीडास्थल जाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता तनवीर कुरैशी ने पौधरोपण किया।

गोष्ठी में देवदत्त भार्गव, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डा.दिलीप त्रिपाठी, सर्वनाथ रसिंह, जीतेंद दीक्षित, परितोष दीक्षित, संजयवीर लोधी, सुभाष साहू, करन सिंह यादव, रतना यादव, एजाज अहमद, रफीक अहमद साबरी, प्रेमचंद निषाद, अरविंद शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


सद्भावना दिवस पर जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, विनय कुमार, राजेश कुमार, सहदेव, गुरुदेव सिंह आदि मौजूद रहे। सीएमओ ने भी अपने कार्यालय में कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई।

भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में केंद्र सरकार के निर्देश पर गुरुवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। अधिशाषी अधिकारी ने कर्मचारियों, सभासदों सहित उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई।

नगर पंचायत की ईओ नीतू सिंह ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि शिवनारायन सोनकर, सभासद राजेंद्र निगम, रामजी मिश्रा, रज्जन चौरसिया, बृजेंद्र वर्मा, ठेकेदार जयकरन सिंह, जावेद खान सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें