स्योहारा। अनियंत्रित बैगन आर ने पांच बच्चों और एक बर्फ के ठेले वाले को कुचला। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
ठाकुरद्वारा चुंगी के पास मोड़ पर एक वैगनआर अनियंत्रित हो कर पांच बच्चों को कुचलते हुए एक बर्फ के ठेले से टकरा गई। टक्कराने की तेज आवाज और घायलों की चीख-पुकार से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कार उठाकर नीचे दबे दो बच्चों को निकाला।
सभी घायलों को पास के ही चिकित्सक के यहां ले जाया गया। घायलों में मोहल्ला मिकियान का शजर अहमद छह वर्ष, माजिद सात वर्ष, नाजिम आठ वर्ष तथा दो अन्य 10 और 11 वर्ष के बच्चे हैं। सभी बच्चे पास में चल रहे कबड्ड़ी मैच को देख कर आ रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कार चालक फरार हो गया है।