फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से अच्छे रिश्ते कायम करना प्राथमिकता

Thu, 29 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण किए जाने की बात कही। उन्होंने थानेदारों से कहा कि वह जनता से अच्छा व्यवहार करें। तभी पुलिस और जनता के बीच अच्छे रिश्ते कायम होंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बीके शेखर का प्रमोशन होने के बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने गुरुवार को कार्यालय आकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने आते ही कार्यालय स्थित सभी शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

ठंडी के बीच कुछ कर्मी गर्म टोपी लगाए मिलेे, जिन्हें मौके पर उतरवा दिया। कहा कि ऑफिस कार्य के समय वर्दी और पुलिस टोपी में ही नजर आएं। डीसीआरबी कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। फिर मीडिया से बातचीत में कहा कि लोक शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से हो। इसके लिए वह जिले के सभी एसओ को एक बार निर्देश देंगे।
विज्ञापन


यदि दोबारा शिकायतें आईं तो संबंधित एसओ के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पारिवारिक झगड़े कम करने व परिवार परामर्श केंद्र में ऐसे मामलों को निपटाने के लिए केंद्र को प्रभावी बनाया जाएगा। बताया कि वह 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वह हाथरस में एसपी के पद पर रह चुके है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीएन राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें