फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ठंड से लोगों को हाल बेहाल

Sun, 11 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण ठंड के चलते जनजीवन बेहाल है। जहां कोहरे के चलते ट्रेनों पर बुरा असर पड़ा रहा है, वहीं ठंड से पलरा गांव में एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार व शनिवार को शीतलहर के चलते पारा नीचे लुढ़क गया है। पूरे क्षेत्र में ठंड का कहर जारी है। भीषण गलन होने के चलते लोग घरों में ही कैद रहने को विवश है। जबकि कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही में असर पड़ा है।

लखनऊ की ओर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस दो घंटे व कानपुर पैसेंजर तथा मानिकपुर पैसेंजर एक घंटे से अधिक देरी से आई। ट्रेनों के देरी से चलने से स्टेशन पर यात्रियों को शीतलहर से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलरा गांव निवासी रामपाल प्रजापति (60) का पुत्र हीरालाल (35) बीते एक जनवरी को कुएं में गिर गया था। गंभीर हालत में कानपुर में इलाज होने पर वह 7 जनवरी को पुत्र को देखने गया था। रात करीब 9 बजे जब वापस आया तो उसे ठंड लग गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें