मूसाझाग थाने में गैंगरेप की शिकार किशोरी के सैंपल लेने में डॉक्टरों ने बड़ी चूक कर दी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच-पड़ताल के लिए पीड़ित किशोरी के दो सैंपल भेजे जाने थे लेकिन डॉक्टरों ने उसके ब्लड का एक ही सैंपल लिया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने जब दूसरा सैंपल मांगा तो शनिवार के लिए पीड़िता को फिर जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका दूसरा सैंपल लिया गया। अब इसे भी प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
मूसाझाग थाने में सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव ने 31 दिसंबर की रात किशोरी से गैंगरेप किया था। जिला महिला अस्पताल में पीड़िता के मेडिकल में प्रथम दृष्टया रेप की पुष्टि की गई थी। छह जनवरी को पीड़िता और इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी सिपाही अवनीश यादव के सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए थे।