फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक जाम रहा हमीरपुर-कालपी मार्ग

Sun, 15 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर-कालपी मार्ग पर फोरलेन का कार्य कछुआ गति के चल रहा है। इससे मंडी समिति के पास आए दिन जाम लगने से राहगीर बिलबिला उठते हैं। शनिवार की रात को मंडी समिति के पास मौरंग भरा ओवरलोड ट्रक सड़क के बीचोबीच धंस गया। इससे पांच घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कसबे के पेट्रोलपंप से मनकी तिराहे तक सड़क का निर्माण कार्य पीएनसी द्वारा धीमी गति से कराया जा रहा है। इससे आए दिन जाम लगता है। शनिवार की रात बरसात होने से मंडी समिति के पास मौरंग भरा ओवरलोड ट्रक फंस जाने से सड़क पांच घंटे जाम रही। जाम में भारी वाहन फंसे रहे। हल्के वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई।

रविवार की सुबह ट्रक को खाली करवाने के बाद हटाया गया। जब कहीं जाकर जाम खुल सका। पीएनसी द्वारा सड़क के दोनों किनारे खोदने के बाद इनकी पुराई न होने से लोड वाहन फं स रहे हैं। इससे कसबे में आए दिन घंटों जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें