फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से बिना ऋण लिए फर्द पर दर्शाया 2.63 लाख

Sun, 15 Mar 2015 11:49 PM IST
परेवावैश्य/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व और बैंक की गलती का खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ रहा है। बैंक से लोन लिए बिना उस पर 2.63 लाख का लोन होना बताकर फर्द में उसकी जमीन को बंधक दर्शा दिया गया है। किसान ने इसकी शिकायत डीएम से कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


ब्लाक अमरिया एवं थाना जहानाबाद के गांव हरहरपुर निवासी सबूस सिंह उर्फ सुभाष गंगवार ने 11 मार्च को सदर तहसील के कंप्यूटर कक्ष से अपने खेत की फर्द निकलवाई। तब पता चला कि इस फर्द में उसकी जमीन पर 22 अगस्त 2014 को रम्पुरामिश्र स्थित स्टेट बैंक शाखा से 2.63 लाख दर्शाया गया है। फर्द में लोन चढ़ा देख किसान को होश उड़ गए क्योंकि वह लोन लिया ही नहीं था।

अगले दिन उसने बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को फर्द दिखाते हुए लोन के बारे में जानकारी की। शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच कर बताया कि उसने बैंक से कोई लोन नहीं लिया और न ही बैंक से कोई लिखा पढ़ी की गई है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसान की फर्द पर लोन कैसे दर्ज हो गया। काफी प्रयास के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर उसने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


किसान का कहना है कि फर्द पर लोन चढ़ा होने से उसे अन्य किसी भी बैंक से ऋण नहीं मिल रहा है। इससे उसकी पैसे की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। इस बाबत शाखा प्रबंधक पुनीत गोयल ने सबूस कुमार के नाम से बैंक लोन होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें