भीषण उमस व गर्मी के बीच शनिवार की सुबह संग महेश्वर मंदिर परिसर से
शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख मार्गों से
गुजरी। शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा में हाथी,
घोड़े भी थे। साथ ही डीजे की धुन पर भक्त थिरकते चल रहे थे।
ज्ञात हो कि
मुख्यालय से सटे मेरापुर भिलावंा गांव स्थित संग महेश्वर मंदिर में रविवार
से रुद्र महायज्ञ की शुरुआत होगी। शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकल कर मुख्यालय के क्षीर सागर गेस्ट हाउस
पहुंची। इसके बाद रमेड़ी होते हुए सुभाष बाजार, कोतवाली, कालपी चौराहा से
हाथी दरवाजा होते हुए बस स्टाप चौरादेवी से संग महेश्वर मंदिर पहुंची जहां
यात्रा का समापन हुआ।
शिवभक्तों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर शर्बत आदि का
वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा में हाथी व घोड़े आकर्षण का के
द्र रहे। वही डीजे की धुन में भक्त व घोड़े थिरकते चल रहे थे।
संग महेश्वर
मंदिर के महंत त्रिभुवन दास ने बताया कि रविवार से रुद्र महायज्ञ की
शुरुआत हो जाएगी। बताया कि बरसाना मथुरा के कलाकार प्रतिदिन रात 8 बजे से
रासलीला का मंचन करेंगे।