फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में नारेबाजी

Sun, 21 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 

 बांसी के नया बस स्टैंड पर पांच युवकों ने एक घंटे तक गुंडागर्दी की, इससे नाराज तमाम लोग पुलिस चौकी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने दबंगों द्वारा की जा रही गुंडई रोकने की मांग की। इस दौरान उप्र रोडवेज की लोहिया ग्रामीण बस सेवा (यूपी 93 एटी 7157) के ड्राइवर ग्राम खेरागढ़ आगरा निवासी रघुवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बांसी बस स्टैंड पर ग्राम लखनपुरा के पांच ग्रामीण आए और उसका गिरेबान पकड़कर शराब के लिए पैसे मांगने लगे। उसने विरोध किया तो बस का सामने वाला कांच तोड़ दिया गया। वहीं, ग्राम बांसी निवासी सुनील सेन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम लखनपुरा के इन्हीं युवकों ने उसकी दुकान में घुस कर गाली- गलौज की। विरोध करने पर तोड़फोड़ कर दी। इसी तरह बांसी निवासी नीरज गंगेले ने आरोप लगाया कि उसके ऊपर इन युवकों ने कट्टा अड़ा दिया और जबरन पैसे देने की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। विरोध बढ़ता देख सभी लोगों के शिकायती पत्र ले लिए गए, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें