फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन

Wed, 09 Sep 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित प्रधानाचार्यों की बैठक ली। उन्होने हिदायत दी कि परीक्षा केंद्राों के गेटाें पर सघन तलाशी ली जाए और परीक्षार्थी पेन के अलावा कोई अन्य वस्तु न ले जा पाएं। मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्यालय स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में 13 सितंबर को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक हुई। इस परीक्षा में 10421 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे और 18 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि टीएसएस संस्था द्वारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

इसमें प्रत्येक परीक्षा केंद्र में उनका एक-एक सुपरवाइजर मौजूद रहेगा। उन्होंने शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्र के मुख्य गेटों पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाए। कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री न ले जाने पाए।
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था के लिए भी उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए। डीएम ने डीआईओएस सहित सभी प्रधानाचार्यो व बीएसए को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अध्यापक अपना मतदाता पहचान पत्र साथ अवश्य लाए।

साथ ही उनसे एक फार्म भी भरवाए जिसमें उन्हें यह निर्धारित करना है कि जिस परीक्षा केंद्र में उनकी ड्यूटी लगी है उसमें उनका कोई रिश्तेदार परीक्षा तो नहीं दे रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 10:30 से 12 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र में 8:30 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा।

सवा दस बजे के बाद परीक्षा केंद्र में किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर अपरजिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, डीआईओएस डॉ.चंद्रशेखर मालवीय, एसडीएम आरएस वर्मा सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व टीएसएस के अधिकारी व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें