फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर गिरा एचटी तार, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 11 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा कस्बे के स्टेशन मार्ग स्थित गफूराबाद मोहल्ले में शुक्रवार सुबह मकानों के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन टूटकर घरों के ऊपर गिरने से लोग दहशतजदा हो गए। हालांकि लाइन के गिरते ही बिजली चले जाने से बड़ा हादसा नहीं हो सका। आक्रोशित वाशिंदों ने लाइन जोड़ने आए कर्मियों को कई घंटे लाइन नहीं जोडने दी और विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी की। बाद में लोगों को समझा बुझाकर लाइन जोड़ी गई।
विज्ञापन


गफूराबाद मोहल्ला पावर स्टेशन के निकट है। यहां से हाईटेंशन लाइन बस्ती के बीच घरों के ऊपर से निकली है। इस लाइन का एक तार सुबह 5:30 बजे टूटकर गिर गया। हालांकि तब कुछ लोग छतों पर लेटे थे।

जैसे ही तार टूटकर गिरा और उससे चिंगारियां निकली तो लोग दहशतजदा होकर इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच बिजली चली गई। इसकी सूचना पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को दी गई और तार जोड़ने के लिए वहां विद्युतकर्मी पहुंच गए
विज्ञापन


लेकिन मोहल्ले के आक्रोशित लोगों ने लाइन जोड़ने से  मना कर दिया और लाइन बस्ती के मध्य से हटाने की मांग करने लगे। लोगों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।

कुछ देर बाद कुछ लोगों ने यह कहकर लाइन जुड़वाई कि लाइन हटाने की उच्चाधिकारियों से मांग  की जाएगी। लोगों का कहना था कि हाईटेंशन लाइनों के बीच विभागीय लापरवाही से सेफ्टी गार्ड नहीं लगाए गए।

इसी लापरवाही का नतीजा है कि तार सीधे टूटकर घरों के ऊपर गिरे। एसडीओ पावर कारपोरेशन अनूप कुमार सिंह ने कहा कि हाईटेंशन लाइनें पहले भी टूट चुकी हैं।

इस लाइन पर पहले मकान नहीं थे लेकिन लोगों ने मकान बना लिए। जिससे अब इन लाइनों को दूसरे स्थान पर लगाना कुछ कठिन कार्य है। उनका प्रयास होगा कि वह सुरक्षा व्यवस्था के प्रयास करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें