फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली मिठाई खिला जहरखुरानों ने मजदूर को लूटा

Tue, 17 Oct 2017 10:58 PM IST
हमीरपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती संतोष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जयपुर से चित्रकू ट लौट रहे मजदूर को जहरखुरानों ने ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। जहरखुरानों उसका बक्सा ले गए। जिसमें बर्तन, कपड़े  व 35 हजार रुपये नगद थे। मंगलवार की सुबह भरुआसुमेरपुर स्टेशन कर्मियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चित्रकूट जनपद के बसहरा पहाड़ी निवासी संतोष यादव ने बताया कि वह जयपुर में पत्थर घिसाई की मजदूरी करता है।

दिवाली पर्व पर गांव जा रहा था। सोमवार को कानपुर स्टेशन से चित्रकूट एक्सप्रेस में अपने पुत्र राहुल (10) के साथ जा रहा था। राहुल ने बताया कि स्टेशन में टिकट लेने के बाद दो अन्य व्यक्तियों ने कानपुर स्टेशन में पिता का बक्सा उठाकर ट्रेन में रखवाया था और साथ में बैठे थे। उसके बाद दोनों युवक ट्रेन में खाना खाने लगे। इसी समय युवकों ने पिता को मिठाई खिला दी। इसके बाद उसके पिता ट्रेन के ऊपर वाली सीट में जाकर सो गए और वह खुद भी सो गया। मंगलवार की सुबह उसकी नींद खुली तो बक्सा गायब था। पिता सो रहे थे।

जगाने पर वह नहीं जागे। तब उसने ट्रेन में सवार अन्य लोगों से मदद मांग पिता को जगाने को कहा। मगर वह नींद से जागे। बेहोशी की हालत में उन्हें सुमेरपुर स्टेशन में उतार दिया गया। जिस पर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद होश आने पर संतोष ने बताया कि बक्से में 35 हजार नकद, बर्तन, घर के सभी लोगों के कपड़े थे। जो जहर खुरानी गिरोह के लोग ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें