फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जलाई गई विवाहिता की थमीं सांसें

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव शिवपुरा में सोमवार को दहेज के लिए जलाई गई विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



जनपद फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर निवासी दुर्गपाल की बेटी द्रोपादेवी की शादी करीब पांच वर्ष पहले थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शिवपुरा निवासी सुभाष से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख रुपये की मांग करते हुए द्रोपा को प्रताड़ित करने लगे।

सोमवार को भी दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। लपटों से घिरी विवाहिता की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक ससुराल के लोग भाग चुके थे।
विज्ञापन


सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने पति सुभाष, ससुर, जेठ ईश्वर दयाल, जेठानी कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें