फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के साथ अश्लील हरकत का आरोप

Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
बिवांर। थानाक्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने अश्लील हरकतें कीं। उसके रोने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी छह वर्षीय बालिका सोमवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी विनोद कुमार उसे बहला फुसलाकर जानवरों के बाड़े में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर बच्ची रोने लगी।
विज्ञापन


रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां आ गए। इस पर आरोपी मौके से भाग निकला। बच्ची ने आप बीती अपने परिजनों को बताई। इस पर पीड़ित के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोप विनोद के खिलाफ धारा 354, 342 व 12 पास्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कहा कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें