फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बैंक कैशियर की हादसे में मौत

Wed, 24 Oct 2018 11:21 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी से पूछताछ करते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह की सैर पर निकले भूमि विकास बैंक के कैशियर को किसी वाहन ने रौंद दिया। इसके बाद अन्य वाहनों के निकलने से शरीर के कई टुकड़े हो गए। हाईवे पर शव पड़े होने की खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद देर शाम उसकी शिनाख्त हुई। युवक की पत्नी ने ताबीज से उसकी पहचान की। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।  
विज्ञापन


बांदा जिले के कमासिन, लहेरा गांव निवासी स्व. मंगल प्रसाद का पुत्र गजराज प्रजापति (28) शहर के रमेड़ी मोहल्ला स्थित एक मकान में किराये पर अपनी पत्नी गायत्री के साथ रहता था। वह शहर में भूमि विकास बैंक में कैशियर था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह मार्निंग वॉक के लिए कानपुर-सागर हाईवे स्थित बेतवा पुल के पास गया था।

तभी किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। इसके बाद कई वाहन उसे रौंदते हुए निकल गए। हादसे की सूचना पर कोतवाल शैल कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन बंद कराया और शरीर के टुकड़ों को एकत्र कराया। उधर जब मार्निंग वॉक के बाद गजराज घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


तब उसकी पत्नी गायत्री भी परेशान हो गई। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर वह पोस्टमार्टम पहुंची। जहां उसने चप्पल व ताबीज से शव की शिनाख्त पति के रूप में की। शिनाख्त के बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ी। इस घटना से करीब एक घंटा हाईवे बंद रहा।

नौ घंटे में हाईवे में दूसरी मौत
हमीरपुर। मंगलवार की रात करीब आठ बजे मुख्यालय से चार कि मी दूर हाईवे स्थित चंदौखी के पास बोलेरो की टक्कर से युग चेतना महाविद्यालय के प्रोफेसर कौशल यादव की मौत हो गई थी। जबकि चालक घायल है। अभी इस घटना को नौ घंटे भी नहीं बीते थे कि हाईवे पर बुधवार की सुबह दूसरी घटना में भूमि विकास बैंक के कैशियर की जान चली गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें